Advertisement

शंभू-खनौरी बॉर्डर पर किसान-पुलिस में टकराव, केंद्र ने बातचीत का न्योता भेजा

अंबाला/चंडीगढ़।

पंजाब के 14 हजार किसान 1200 ट्रैक्टर-ट्रालियों पर शंभू बॉर्डर से दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे हैं। खनौरी बॉर्डर पर भी 800 ट्रैक्टर ट्रालियां मौजूद हैं। किसान यहां से हरियाणा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे हैं।

जैसे ही किसान आगे बढ़ते हैं पुलिस उन पर ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़ देती है। दोनों बॉर्डर पर मंगलवार सुबह किसानों और पुलिस के बीच टकराव भी हो चुका है।

किसानों को रोकने के लिए पुलिस कई बार ड्रोन से आंसू गैस छोड़ चुकी है। बचने के लिए किसानों ने स्पेशल मास्क, गीली बोरियां और चश्मे पहने। साउंड कैनन से निपटने के लिए किसान स्पेशल इयर बड्स लेकर आए हैं।

इस बीच, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने फिर से किसानों को बातचीत का न्योता भेजा। शंभू बॉर्डर पर किसान मीटिंग में केंद्र के प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। इससे पहले 4 बार बैठकों का कोई नतीजा नहीं निकला है। किसान आंदोलन का आज 9वां दिन है। इस दौरान अलग-अलग वजहों से दो पुलिसकर्मियों समेत 4 की मौत हो चुकी है। शंभू बॉर्डर पर निहंगों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। आज यह तीसरी बार है, जब आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। करीब 20 राउंड गोले दागे गए हैं।

किसान नेता केंद्र सरकार से 5वीं बार वार्ता के लिए राजी हो सकते हैं। यह मीटिंग आज शाम को ही चंडीगढ़ में होगी। सूत्रों के मुताबिक, शंभू बॉर्डर पर किसानों को फिलहाल आगे ना बढ़ने को कहा गया है। अगर ऐसा हुआ तो फिर आज दिल्ली कूच टालने को लेकर कोई फैसला हो सकता है। चंडीगढ़ में पंजाब के सीएम भगवंत मान और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के सरकारी घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। इसे किसान आंदोलन को लेकर शंभू बॉर्डर पर पैदा हुए हालात से जोड़कर देखा जा रहा है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *