Advertisement

भिवानी: पेपरकप डिस्पोजल फैक्ट्री में लगी आग

 

भिवानी :

स्थानीय औद्योगिक नगर स्थित एक पेपरकप डिस्पोजल की फैक्ट्री में शॉट सर्किट के कारण आग लग गई। आग इतनी भीष्ण थी कि दमकल की 7 से 8 गाडिय़ों द्वारा करीबन 5 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण सारा माल जलकर राख हो गया है, जिसके कारण फैक्ट्री मालिक को करीबन 65 लाख रूपये का नुकसान हो गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए फैक्ट्री मालिक हितेश ने बताया कि औद्योगिक नगर में उनकी पेपरकप डिस्पोजल की फैक्ट्री है। वे रविवार रात को करीबन साढ़े 8 बजे घर के लिए फैक्ट्री से निकले थे। उन्होंने बताया कि रात करीबन अढ़ाई बजे उनके पास सामने वाली फैक्ट्री के चौकीदार द्वारा उनकी फैक्ट्री में आग लगने की सूचना दी गई। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे तथा तुरंत दमकल को सूचना दी। उन्होंने बताया कि पुलिस व दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण उनकी फैक्ट्री में रखा सारा सामान लगभग जलकर राख हो गया, जिसके कारण उन्हे करीबन 65 लाख रूपये का नुकसाान हुआ है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *