Advertisement

गैंगस्टर काला जठेड़ी की मां ने किया सुसाइड

सोनीपत।
हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी की मां ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर जहरीला पदार्थ पी लिया। गंभीर हालत में उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन निजी अस्पताल से शव को सिविल अस्पताल ले गए। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कमलेश के रूप में हुई है। जोकि गैगस्टर काला जठेड़ी की मां है। कमलेश ने अज्ञात कारणों के चलते घर पर ही जहर पी लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जहर पीने के कारणों काे जानने में पुलिस जुट गई है। फिलहाल गैंगस्टर तिहाड़ जेल में बंद है। जिसकी हाल ही में लेडी डोन अनुराधा से शादी हुई थी।
काला जठेड़ी फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। उस पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में 30 से ज्यादा मामले दर्ज है। इनमें हत्या, फिरौती, रंगदारी, हत्या का प्रयास जैसे मामले शामिल है। काला जठेड़ी को 30 जुलाई 2021 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। उस पर दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) लगाया हुआ है।
काला जठेड़ी को लॉरेंस बिश्नोई का खास माना जाता है। वह हरियाणा में सोनीपत जिले के जठेड़ी गांव का रहने वाला है। लंबे समय से अपराध जगत से जुड़े संदीप उर्फ काला जठेड़ी पर पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले 7 लाख रुपए का इनाम रखा हुआ था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अलावा कई राज्यों की पुलिस उसे ढूंढ रही थी। हालांकि उसे स्पेशल सेल ने ही गिरफ्तार किया था।
फरारी के दौरान उसने ही लॉरेंस गैंग को संभाला हुआ था। दिल्ली समेत 4 राज्यों में इस गैंग का वर्चस्व है। लॉरेंस बिश्नोई तब सुर्खियों में आया था, जब 2018 में उसने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को मारने की धमकी दी थी। फरीदाबाद पुलिस ने लॉरेंस गैंग के शूटरों को गिरफ्तार किया था, जो मुंबई में सलमान के घर की रेकी करके आए थे।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *