बहादुरगढ़।
झज्जर जिले के बहादुरगढ़ स्थित घर से स्कूल जाने के लिए निकली एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी हुई मिली। गंभीर हालत में किशोरी को पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे रोहतक PGIMS रेफर किया गया। किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों की तरफ से एक युवक पर किशोरी को आग लगाए जाने का आरोप लगाया गया है।
आरोप है कि शादी का दबाव बनाने के चलते यह वारदात अंजाम दी गई। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत FIR भी दर्ज कर ली है। आरोपी फिलहाल फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
मूलरूप से बिहार का रहने वाला एक परिवार बहादुरगढ़ शहर की एक कॉलोनी में किराए पर रहता है। इस परिवार की 17 वर्षीय बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ती है। अगले महीने से परीक्षा शुरू हो रही है। बताया जा रहा है कि सुबह अपनी एक सहेली के साथ स्कूल में रोल नंबर स्लिप लेने के लिए घर से निकली थी। कुछ समय बाद परिजनों को सूचना मिली कि उनकी बेटी बैंक कॉलोनी स्थित एक कमरे में झुलसी हुई अवस्था में है।
आरोपी शादी का बना रहा था दबाव
सूचना पर परिजन वहां पहुंचे और किशोरी को संभला। उसकी हालत गंभीर थी। परिजनों ने उसको नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजनों ने किशोरी की हालत के लिए बैंक कॉलोनी में रहने वाले एक युवक को जिम्मेदार ठहराया है। प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि वह युवक पीड़िता पर शादी का दबाव बना रहा था।
पुलिस ने दर्ज की FIR
असल सच्चाई जांच पूर्ण होने के बाद सामने आ पाएगी। फिलहाल पीड़िता लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है। सेक्टर-9 चौकी से जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि एक युवती झुलसी अवस्था में अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसकी हालत गंभीर है। फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी युवक को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal






















Leave a Reply