Advertisement

10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें APPLY

पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट की ओर से चपरासी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने चपरासी के कुल 75 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 14 जुलाई, 2025 से आधिकारिक वेबसाइट highcourtchd.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 4 अगस्त, 2025 है।

पद विवरण

सामान्य वर्ग: 63 पद

एससी/एसटी वर्ग: 8 पद

एक्स सर्विसमैन: 4 पद

आयु सीमा

न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष।

एससी/एसटी और अन्य आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट मिलेगी।

योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं उत्तीर्ण।

कुकिंग या रसोई कला में न्यूनतम 1 वर्ष का डिप्लोमा।

किसी प्रतिष्ठित होटल, रेस्टोरेंट या सरकारी विभाग में खाना पकाने का 3 वर्ष का अनुभव आवश्यक।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग और अन्य शहर के एससी/एसटी: ₹700

पंजाब एवं हरियाणा के एससी/एसटी उम्मीदवार: ₹600

चयन प्रक्रिया

प्रैक्टिकल टेस्ट (80 अंक): न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य।

सफल उम्मीदवारों का साक्षात्कार (20 अंक): न्यूनतम 10 अंक आवश्यक।

अधिक जानकारी और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।