Advertisement

संत-महापुरुषों के जीवन से रुबरू कराना सरकार का उद्देश्य-मनोहर लाल

पलवल।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज पलवल में हैं। कुछ देर पहले दुधौला गांव में बने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के परिसर का लोकार्पण करने के बाद सीएम अब रानी लक्ष्मीबाई कीर सेनापति रही झलकारी बाई के जन्मोत्सव पर आयोजित राज्यस्तरीय रैली में पहुंच गए हैं। उन्होंने हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन किया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी व अन्य नेता उनके साथ हैं।

पलवल में हुड्डा सेक्टर 2 के सामने ग्राउंड में वीरांगना झलकारी बाई की जंयती पर राज्यस्तरीय रैली का आयोजन किया गया है। झलकारी बाई के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई है। सीएम का कहना हे कि संत-महापुरुषों के जीवन से रुबरू कराना सरकार का एक उद्देश्य है। ये रेली भी उसी सोच पर की जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पग-पग पर पुलिस तैनात की गई है। प्रदेश के कोने-कोने से समारोह में शामिल होने लोग पहुंचे हैं।

झलकारी बाई जयंती पर आयोजित रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विभिन्न संस्थाओं ने जोरदार स्वागत किया। समारोह में पलवल, फरीदाबाद के विधायक व सांसद पर पहुंचे हैं। समरोह में जिले की जनता ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, मंत्री बनवारी लाल व मूलचंद शर्मा, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पवार, विधायक दीपक मंगला, प्रवीण डागर, जगदीश नायर, नरेंद्र गुप्ता, नयनपाल रावत, सीमा त्रिखा, राजेश नागर, नरेन्द्र गुप्ता शाहिद पूर्व मंत्री पूर्व विधायक भी मौजूद हैं।

इससे पहले सीएम मनोहर लाल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां सीएम मनोहर लाल ने 10 भवनों का उद्घाटन किया। विश्वविद्यालय के परिसर का निर्माण तीन चरण में 1 हजार करोड़ की लागत से होगा। पहले चरण में 426 करोड़ की परियोजना है, जिसमें से अभी तक 357 करोड़ रुपए खर्च हो चुके है। तैयार हुए 10 भवनों का उद्घाटन आज सीएम मनोहर लाल ने किया है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *