Advertisement

4 फरवरी को भिवानी में ओलावृष्टि का अलर्ट

चंडीगढ़।

हरियाणा में तीन दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 3 फरवरी यानी आज से 5 फरवरी तक प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। हवाओं की स्पीड 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी। प्रदेश में 24 घंटे में ही रात के तापमान में 5.6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। पंचकूला में यह सबसे कम 6.1 डिग्री रहा।

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से मौसम में फिर ठंडक घुल गई है। दिनभर शीतलहर चल रही है, लेकिन धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली है। 11 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, भिवानी व चरखी दादरी में 4 फरवरी को ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा में कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बारिश या ठंड से फसलों को लाभ होगा। सरसों व गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा, क्योंकि पिछले 2 माह में बारिश नहीं हुई है। जनवरी पूरी तरह से सूखा रहा है। वहीं, यदि ओलावृष्टि होती है तो सब्जी और सरसों को काफी नुकसान हो सकता है।

जनवरी में अब से पहले 2016 में प्रदेश में सामान्य से 99% कम बरसात हुई थी। 2006 में 2.4 एमएम, 2007 में 0.5 एमएम, 2008 में 2.2 और 2009 में 3.9 और 2011 में 0.8 एमएम बरसात हुई थी।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *