Advertisement

हरियाणा BJP नेता की आंख की पुतली फटी

पानीपत में भाजपा नेता पर हुए हमले में उनकी आंख की पुतली फट गई। शनिवार सुबह उन्हें पानीपत से दिल्ली AIIMS रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, हमले में उनकी आंख पर गहरी चोट लगी है। आंख का काफी हिस्सा डैमेज हो गया है।

शुक्रवार देर शाम वार्ड 17 से पार्षद रजनी गर्ग और उनके पति पूर्व पार्षद सुरेंद्र गर्ग पर उनके ऑफि में ही जानलेवा हमला किया गया था। परिजनों का आरोप है कि सफाई सुपरवाइजर और उसके परिवार ने सुरेंद्र के चेहरे पर कांच का गिलास मार दिया। कांच का एक टुकड़ा उनकी आंख में घुस गया। वार्ड-17 के लोग सफाई सुपरवाइजर मोहित की शिकायत कर रहे थे। लोगों का कहना था कि समय से वार्ड में सफाई नहीं हो रही है। इसी को लेकर पूर्व पार्षद सुरेंद्र ने मोहित को ऑफिस बुलाया था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई।

मोहित कुछ ही देर बाद 10-12 साथियों को लेकर ऑफिस पहुंचा। आरोप है कि सभी के पास अवैध हथियार और चाकू थे। ऑफिस में घुसते ही आरोपियों ने सुरेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान प्रिंस नाम के एक युवक ने पास में रखा कांच का गिलास तोड़कर सुरेंद्र की आंख में घोंप दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

परिजनों के अुसार, सुरेंद्र डॉक्टरों से बार-बार डॉक्टरों से कहते रहे कि उनकी आंख में अभी कुछ चुभ रहा है। आशंका है कि आंख में अभी भी कांच के कुछ छोटे पार्टिकल हैं। इसे देखते हुए ही डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली एम्स रेफर कर दिया। जहां आज उनकी आंख की सर्जरी होगी।