Advertisement

हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार शाम साढ़े 4 बजे

चंडीगढ़।

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी की कैबिनेट का विस्तार आज शाम को होगा। दिल्ली में सीएम नायब सैनी, पूर्व सीएम मनोहर लाल को केंद्रीय मंत्री अमित शाह और जेपी नड्‌डा से मंथन के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की मंजूरी मिल गई है।

इसके लिए हरियाणा राजभवन में भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। गवर्नर हाउस की ओर से विधायकों को शाम साढ़े 4 बजे का न्योता भेजा गया है। इसमें अनिल विज समेत 7 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। इससे पहले, मुख्यमंत्री आज अंबाला कैंट में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। चर्चा है कि इस दौरान वह नाराज चल रहे पूर्व गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात कर सकते हैं।

इससे पहले, 12 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ कंवरपाल गुर्जर, जेपी दलाल, मूलचंद शर्मा, डॉ. बनवारी लाल के अलावा निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला ने मंत्री पद की शपथ ली थी। वर्तमान में 8 रिक्तियां हैं। 41 विधायकों वाली भाजपा ने 6 निर्दलीय विधायकों और हरियाणा लोकहित पार्टी के विधायक गोपाल कांडा के समर्थन से विश्वास मत जीता।

सैनी के मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय समीकरणों को साधा जाएगा। लोकसभा चुनाव और उसके तुरंत बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा जहां किसी वर्ग को नाराज नहीं करेगी, वहीं दक्षिण, मध्य और उत्तर हरियाणा को मंत्रिमंडल में बराबर की हिस्सेदारी दी जाएगी। पंजाबी, वैश्य, राजपूत और महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिए जाने की पूरी संभावना है। कुछ नाम बेहद चौंकाने वाले होंगे।

पूर्व गृहमंत्री अनिल विज का नाम भी मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल है। वे शपथ ग्रहण के लिए पहुंचे तो मंत्रिमंडल विस्तार में जरूर जगह मिलेगी, अन्यथा उनके स्थान पर किसी दूसरे पंजाबी विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। मुख्यमंत्री सैनी के मंत्रिमंडल में कोई डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना नहीं है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *