Advertisement

नूंह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

नूंह।

नूंह में दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार सुबह मुख्यमंत्री मनोहर लाल पुलिस लाइन में शहीदी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। पुलिस लाइन में पुलिस शहीदी दिवस मनाया गया। शहीदी स्मारक पर जाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इसके अतिरिक्त जिले में वर्ष 2006 में शहीद हुए सिपाही सतवीर निवासी जाजरू फरीदाबाद व वर्ष 2022 में शहीद हुए उप-पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र मांझू के परिजनों को शॉल देकर सम्मानित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नल्हड़ शिव मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक किया। 31 जुलाई को नूंह हिंसा का केंद्र रहा नल्हड़ का मुख्यमंत्री ने दौरा किया।

साथ ही मंदिर के पदाधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में भाजपा नेताओं के साथ मीटिंग करते हुए पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करने की बात कही। वहीं, इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल नूंह हिंसा में मारे गए भादस के शक्ति सिंह के परिजनों से मिलने के लिए रवाना हुए।

भादस गांव पहुंचने पर सीएम ने नूंह हिंसा में मारे गए शक्ति सिंह के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने शक्ति सिंह के परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *