Advertisement

Haryana …. हरियाणा कांग्रेस का EVM पर बड़ा खुलासा

चंडीगढ़।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में EVM को लेकर कांग्रेस ने फिर बड़े आरोप लगाए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे EVM हैक करके बदलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि 8 अक्टूबर को चुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया को एक मैसेज मिला था।

दीपक बाबरिया को चुनावी नतीजों से पहले सुबह 7:30 बजे मैसेज आया, जिसमें कहा गया कांग्रेस 14 सीट लूज करेगी। इस मैसेज में 14 विधानसभा सीटों को ईवीएम को हैक करके बीजेपी जीतेगी ये दावा किया गया था। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा 3 मैसेज दीपक बाबरिया को मिले थे, लेकिन उनकी तबीयत खराब थी। इस कारण से हमें ये मैसेज 9 अक्टूबर को मिल पाए। अगर दीपक बाबरिया को मिले मैसेज हमें सुबह 8 अक्टूबर को मिल जाते तो हम नतीजों से पहले भंडाफोड़ कर देते।

उदयभान ने आरोप लगाया और कहा ईवीएम हैक होने के कारण ही 14 सीट कांग्रेस ने लूज की है। उदयभान ने कहा मैसेज में सुबह ही बता दिया गया था 14 कौन-कौन सी सीट कांग्रेस हार रही है।