अंबाला।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की शराब घोटाले मामले में गिरफ्तारी के बाद हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने AAP को घोटाले की पार्टी करार दिया है। विज ने कहा कि ये पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का नारा देकर सत्ता में आई थी, लेकिन अब खुद भ्रष्टाचार में डूब गई। अगर किसी भी पार्टी के बड़े नेता लगातार भ्रष्टाचार के मामले में जा रहे हैं तो लोगों को सोच लेना चाहिए की ये पार्टी कौन से गोल और टारगेट लेकर सत्ता में आई थी।
विज ने कहा कि AAP लगातार आरोप लगाती है कि उन्हें जबरदस्ती जेल में डाला जा रहा है। कोर्ट ने उनका रिमांड दिया वो क्यों दिया कोर्ट उनकी बेल पिछले 7 -8 महीने से एप्लीकेशन रिजेक्ट कर रहा है। क्या AAP को देश की किसी भी व्यवस्था पर भरोसा नहीं है ?
वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल के देश में डर का माहौल वाले बयान का पलटवार करते हुए विज ने कहा की घोटालों की बाप पार्टी AAP के नेता अरविंद केजरीवाल हैं। उन्हें पता है कि उन्होंने कौन-कौन से घोटाले किए हैं। ऐसा कहकर वो ये जता रहे हैं कि केंद्र में जो सरकार है वो एक भी घोटालेबाज को छोड़ेगी नहीं। उन्होंने जो भी घोटाले किए हैं खुद ही बता दें, इससे हमारा और उनका दोनों का समय बचेगा।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal























Leave a Reply