भिवानी। जिले में पिछले कुछ दिनों से शीतलहर का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री व न्यूनतम पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठिठुरन भरी ठंड और कोहरे के कारण लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। शीतलहर में सूखी खांसी, नजला, आंखों में जलन व नाक से पानी बहने जैसी शिकायतें बढ़ गई हैं। शहर के निजी व सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
सूखी खांसी के कारण
सामान्य सर्दी या फ्लू
शीतलहर की चपेट में आने से
आवाज में बदलाव
गले में जलन और खुजली
मौसम में ठंड बढ़ रही है। ऐसे में शरीर की देखभाल आवश्यक है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। खांसी को दवा से ठीक किया जा सकता है। मौसम को देखते हुए अधिक ठंडी खाद्य सामग्री का प्रयोग न करें। अगर खांसी बनी रहे तो तुरंत अपने नजदीकी चिकित्सक से परामर्श करें।





















