Advertisement

हरियाणा में 3 दिन गर्मी के लिए भारी

चंडीगढ़।

हरियाणा में नौतपा 3 दिन खूब तपाएगा। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए प्रदेश के 16 जिलों में 26, 27 और 28 मई को रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट वाले जिलों में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं।

यहां तापमान में 1 से 2 डिग्री बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। राज्य के बाकी जिलों में भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल शामिल हैं। इन जिलों में भी तापमान 44 से 45 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। हरियाणा के हांसी में 22 मई को डिहाइड्रेशन से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का मामला भी सामने आ चुका है। ऐसे में लोगों को खूब पानी पीना चाहिए। साथ ही जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि अगले 4-5 दिनों के दौरान हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री के बीच बना हुआ है। अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। हालांकि, प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में यह 42-44 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इससे प्रदेश में हीटवेव जारी रहने की उम्मीद है। खासकर दक्षिणी व पश्चिमी हिस्सों में गंभीर हीटवेव की स्थिति रहेगी, जहां कुछ स्थानों पर दिन का तापमान 46 से 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर और उसके बाद छिटपुट स्थानों पर गर्म रात की स्थिति बन सकती है।

हरियाणा में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों में सरकार ने छुट्‌टी घोषित कर दी है। साथ ही गर्मियों में बच्चों के लिए स्कूलों वाटर कूलर लगाने के ऑर्डर शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए हैं। मुख्यालय की ओर से जारी ऑर्डर में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कहा गया है कि वह विभाग की आधिकारिक मेल ID पर इसकी जानकारी तुरंत भेजें। विभाग ने यह ऑर्डर लगातार पड़ रही गर्मी को देखते हुए लिया है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *