Advertisement

PG के बाथरूम में लगाया हिडन कैमरा,युवती और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

चंडीगढ़ ।

PG के बाथरूम में हिडन कैमरा लगा साथी लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। यह कैमरा गीजर के ऊपर छिपाया हुआ था। जैसे ही इसका पता चला तो कैमरा देखने वाली लड़की ने PG के मालिक को बताया, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।

पुलिस ने वहीं साथ रहने वाली एक लड़की और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने कहा कि उसके बॉयफ्रेंड ने ही 3 दिन पहले यह कैमरा उसे लगाने को दिया था। आरोपी लड़की उत्तर प्रदेश से यहां पर IELTS की तैयारी करने आई हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 354C, 509 और 66 IT एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

PG खाली कराकर लड़कियों को घर ले गए मां-बाप
पुलिस ने दोनों के मोबाइल जब्त कर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। पुलिस यह पता कर रही है कि यहां से कितने वीडियो बने और वह कहां स्टोर किए गए हैं या किसे भेजे गए हैं। वहीं, इसका पता चलते ही दूसरी लड़कियों के मां-बाप वहां पहुंचे और PG खाली कर उन्हें घर ले गए हैं।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर 22 में एक मकान के टॉप फ्लोर पर PG बना हुआ है। इस इलाके में और भी काफी PG हैं। यहां पर एक पीजी में 5 लड़कियां रहती हैं। यह लड़कियां कॉमन बाथरूम यूज करती हैं। जिस लड़की ने हिडन कैमरा लगाया, वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वह भी इनके साथ ही रहती है।

पुलिस को शिकायत देने वाली लड़की ने बताया कि वह अंधेरे में बाथरूम यूज करने गई थी। तभी उसने देखा कि गीजर के ऊपर कुछ चमक रहा है। उसने गौर से देखा तो उसे वह कैमरा लगा। उसने तुरंत दूसरी लड़कियों को बुलाया। सभी ने चेक किया तो वह हिडन कैमरा निकला। उन्होंने तुरंत PG के मालिक को बुलाया। उन्होंने भी कैमरा देखकर सेक्टर 17 की पुलिस को इसकी शिकायत दी।

मामले में सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन के प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को मामले संबंधी शिकायत मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने मौके से कैमरे को बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के फोन लैब में जांच के लिए भेजे हैं। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि इस कैमरे का एक्सेस कहां से चल रहा था। कैमरे की फुटेज किसके पास जा रही थी।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *