Advertisement

केजरीवाल के गृह जिला को परिवार जोड़ो अभियान मे लाया जाएगा अव्वल : राजा चांगिया

भिवानी :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर प्रदेश भर की सभी 90 विधानसभा में शुरू किए गए परिवार जोड़ो अभियान का अभिप्राय प्रत्येक परिवारों को जोडक़र पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाकर नए लोगों को पार्टी से जोडऩा है। इसी को लेकर भिवानी जिला में भी परिवार जोड़ो अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों से संवाद साधा जाएगा। यही नहीं लोगों के समर्थन के लिए पार्टी की तरफ से एक नंबर 7650088000 भी जारी किया गया है। यह बात आम आदमी पार्टी की जिला अध्यक्ष गीता श्योराण लाखलाण ने सोमवार को स्थानीय हांसी गेट स्थित आप कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता के दौरान परिवार जोड़ो अभियान की जानकारी देते हुए कही।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए आप जिला अध्यक्ष गीता श्योराण लाखलाण ने कहा कि परिवार जोड़ो अभियान के माध्यम से आप पार्टी घर-घर पहुंचेंगी तथा लोगों के साथ चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान कार्यकर्ता दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी के शानदार काम पर लोगों से चर्चा  भी करेंगे तथा आप की सरकारों द्वारा किए गए कार्यों और कांग्रेस और भाजपा की सरकारों द्वारा किए गए कार्यों की तुलना की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे हरियाणा की जनता को बताएंगे कि स्कूल, अस्पताल, 24 घंटे मुफ्त बिजली, रोजगार, जवानों को सम्मान राशि जैसी अनेकों सुविधाएं जनता को आप शासित राज्यों में किस तरह से मिल रहीं हैं। इस डोर टू डोर अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी कांग्रेस और भाजपा की नाकामियों को भी जनता के सामने रखेगी तथा दिल्ली और पंजाब में हो रहे कामों को पसंद करने वाले लोगों को पार्टी में जोड़ा जाएगा।
इस मौके पर आप मीडिया इंचार्ज राजा चांगिया ने कहा कि आप के परिवार जोड़ो अभियान के तहत आप कार्यकर्ता लाखों नए परिवारों तक पार्टी की विचारधारा को लेकर जायेंगे व यह अभियान आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भिवानी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का गृह जिला है तथा आप जिला कार्यकारिणी का दायित्व व भरसक प्रयास रहेगा कि केजरीवाल के गृह जिला को इस अभियान की सफलता में अव्वल स्थान पर लाया जा सके तथा इसके लिए पूरी जिला कार्यकारिणी द्वारा दिन-रात मेहनत की जाएगी।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *