Advertisement

नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश के हर वर्ग में खुशी : महंत चरणदास महाराज

भिवानी :

भाजपा द्वारा नायब सिंह सैनी को प्रदेश का मुख्यमंत्री घोषित किए जाने की खुशी में युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा स्थानीय हनुमान ढ़ाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम में सवामणी का प्रसाद लगाया गया था। जिस प्रसाद को हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को देने के लिए हनुमान जोहड़ी मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज के नेतृत्व में अन्य गणमान्य लोग चंडीगढ़ के राजभवन में पहुंचे तथा हरियाणा के सीएम का फूलों की माला पहनाकर व सम्मान की सूचक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर महंत चरणदास महाराज ने कहा कि नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश के हर वर्ग में खुशी है तथा वे अपने-अपने तरीकों से खुशी जता रहे है। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी की कार्यप्रणाली से प्रत्येक जन प्रभावित है तथा उन्हे पूरा विश्वास है कि नवनियुक्त सैनी हरियाणा को विकास के पथ पर पहले से अधिक तीव्र गति से लेकर जाएंगे। इस मौके पर भाजपा स्वच्छता विभाग के जिला संयोजक रमेश सैनी एवं पर्यावरण प्रहरी विजय सिंहमार ने कहा कि हरियाणा में पहली बार ओबीसी वर्ग से कोई व्यक्ति प्रदेश का मुख्यमंत्री बना है, यह गर्व की बात है। ऐसा करके भाजपा ने ओबीसी वर्ग को सम्मान दियास है। इसके लिए वे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते है। इस अवसर पर जीण माता के लाडले संगठन के प्रधान सतनाम सैनी, राहुल सिंहमार, कृष्ण सोनी, मनीष सोनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *