रेवाड़ी।
रेवाड़ी में राजस्थान के युवक की हत्या कर दी गई। युवक नाबालिग प्रेमिका से मिलने के लिए आया था। रात के अंधेरे में लड़की को ले जाते वक्त उसे परिजनों ने पकड़ लिया। उसके बाद लोहे के पाइप से उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद उसके परिजनों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया।
परिजन जब तक अस्पताल लेकर पहुंचते युवक ने दम तोड़ दिया। इस मामले में कुंड चौकी पुलिस कार्रवाई में जुटी है। मृतक युवक की पहचान मोहित (21) निवासी गांव गिगलाना जिला अलवर (राजस्थान) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक मोहित का अपने गांव के साथ लगते रेवाड़ी जिले के गांव चिताडूंगरा की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार की आधी रात मोहित उससे मिलने के लिए उसके घर पर पहुंच गया। ग्रामीणों के मुताबिक, रात करीब साढ़े 12 बजे मोहित लड़की को बाहर लेकर जा रहा था। तभी घर में मौजूद लड़की की दादी और दादा को पता चल गया।
लड़की की दादी ने शोर मचा दिया। तभी लड़की का चाचा और अन्य लोग आ गए। आरोप है कि परिजनों ने मोहित को मौके पर ही पकड़ कर उसकी लोहे की पाइप और तार से जमकर पिटाई दी। इसके बाद उसके परिजनों को फोन कर सूचना दी। सूचना के बाद मोहित के पिता मुकेश और ताऊ राजेश दोनों मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गए।
मोहित की ज्यादा तबीयत बिगड़ी तो उसे एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए जहां से उसे रेवाड़ी रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
मृतक मोहित के ताऊ राजेश ने बताया- हमारे पास रात को उनका (लड़की के परिजनों का) फोन आया था। आपका लड़का हमारे पास है, आकर ले जाओ। हम दोनों भाई मौके पर गए। उन्होंने हमे बताया कि हमारी लड़की के साथ ये गलत करता है, फोन करता है। इसे ले जाओ। हम उसे (मोहित) लेकर आए। रास्ते में उसने पानी मांगा। हमने पानी पिलाया। उसे पेट में ज्यादा दर्द हो रहा था।
कुंड चौकी इंचार्ज महिपाल ने बताया कि पिटाई की वजह से मोहित नाम के लड़के की मौत हुई है। मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal























Leave a Reply