Advertisement

भिवानी में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता

भिवानी ।
भिवानी की 20 वर्षीय युवती अपनी ससुराल में चौबारे में फंदे से लटकी हुई मिली है। करीब डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। वह 9 महीने के एक बच्चे की मां थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल लाया गया। युवती की मां ने उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
दादरी के गांव साहुवास निवासी लक्ष्मी देवी ने बताया कि उसने अपनी बेटी ममता की शादी 20 जून 2022 को बहल के पास गांव सोरड़ा जदीद निवासी सचिन के साथ की थी। अपनी हैसियत के हिसाब से काफी दान दहेज दिया था, लेकिन शादी के बाद से ही और दहेज की मांग की जाने लगी। ममता के पति सचिन ने दहेज में गाड़ी लाने की मांग की।
युवती की मां ने कहा कि गाड़ी न देने पर उसकी बेटी ममता को उसके पति सचिन व अन्य ससुराल वालों ने मारना पीटना शुरू कर दिया। जिससे वह काफी परेशान थी। ममता ने शादी से एक बेटे को जन्म दिया था। वह अब 9 महीने का है। लक्ष्मी ने आरोप लगाया कि उसका पति उनकी जमीन भी अपने नाम करवाने का दबाव डाल रहा था।
लक्ष्मी देवी ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की दहेज के लिए हत्या की है। उन्हें न्याय मिलना चाहिए। पुलिस द्वारा शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिवानी नागरिक अस्पताल लाया गया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। ‌
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *