Advertisement

हरियाणा में 18 के बाद सक्रिय होगा मानसून

हरियाणा में मानसून कमजोर पड़ गया है। 18 जुलाई के बाद इसके फिर से सक्रिय होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मानसून कमजोर पड़ गया है। अगले 24 घंटों में प्रदेश में एक-दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।

लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर धूप खिली रहेगी। बता दें कि शनिवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई थी और कुछ स्थानों पर बादल छाए रहे थे। मौसम में नमी के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

मौसम वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि आने वाले दिनों में हरियाणा में तापमान में और बढ़ोतरी होगी। हरियाणा में अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जो 40 डिग्री या इससे अधिक तक जा सकता है। वहीं उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण वातावरण में नमी बनी रहेगी, जिससे दिन और रात दोनों समय तापमान में बढ़ोतरी होगी।प्रदेश में अभी भी 9 जिले ऐसे हैं, जहां इस महीने सामान्य से कम बारिश हुई है। इनमें पानीपत में सामान्य से 92 फीसदी, करनाल में 83, रोहतक में 80, सोनीपत में 71, पंचकूला में 60, यमुनानगर में 50, कैथल में 48, अंबाला में 40 और जींद में 35 फीसदी कम बारिश हुई है। बाकी जिलों में बारिश सामान्य या इससे अधिक हुई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 17 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

आज से राज्य में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। आज से मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी कमी आने की संभावना के चलते कहीं-कहीं हल्की बारिश या छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। हरियाणा में 18 जुलाई के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हो सकता है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *