Advertisement

मुस्लिम समुदाय ने बढ़ाया पंजाब बाढ़ के पीड़ितों की मदद को हाथ, लाखों की राहत सामग्री भेजी

यमुनानगर : पंजाब में आई बाढ़ की विभिसका ने कई जिलों को तबाह कर दिया है। हजारों लोग बेघर हो गए हैं। लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पंजाब में आई इस त्रासदी ने हर किसी का दिल झकझोर कर रख दिया है। बाढ़ पीड़ित एक समय की रोटी खाने के भी मोहताज हो गए हैं। हालांकि प्रशासन और सरकार की तरफ से हर संभव मदद की जा रही है, लेकिन अब मुस्लिम समुदाय ने भी इंसानियत का परिचय देते हुए मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं।

दरअसल, यमुनानगर जिले में कई गांव के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री और लाखों रुपये नकद इकट्ठे किए हैं। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना कि पंजाबियों ने देश में जब कभी भी संकट आया है। उन्होंने हर संभव मदद की है और हमारा भी हक बंद है कि आज दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा होकर उनकी मदद की जाए। इसलिए हमने आज मस्जिद में ऐलान कराकर बाढ़ प्रभावितों के लिए मदद मांगी है और लोगों ने बढ़ चढ़कर मदद भी की है। बाढ़ पीड़ितों के लिए लाखों रुपये नकद और कहीं क्विंटल खाद्य सामग्री इकट्ठे की है जिसे अंबाला जिले के नारायणगढ़ के मदरसे में ले जाया जाएगा और वहां से इकट्ठा पंजाब के जिलों में भेजा जाएगा।