Advertisement

हरियाणा में छुट्टियों का नया कैलेंडर जारी, जानें सालभर में कितनी मिलेंगी छुट्टियां

इस साल के लिए प्रदेश सरकार ने सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस कर्मचारियों को कुल 56 सार्वजनिक छुट्टियां मिलेगी। जबकि हर शनिवार और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। कैलेंडर में 104 वीकेंड और 56 गजटेड छुट्टियों को मिलाया जाए तो सालभर में 160 से ज्यादा छुट्टियां होगी।

बता दें कि गजटेड छुट्टियां हरियाणा के सभी सरकारी दफ्तरों, शिक्षण संस्थानों और संबंधित विभागों में लागू होगीं। इनमें गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती जैसे राष्ट्रीय पर्व, और प्रमुख धार्मिक त्योहार जैसे होली, दीपावली, ईद, दशहरा आदि शामिल किए गए हैं।