Advertisement

ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : कृषि मंत्री जेपी दलाल

लोहारू।

प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, 21वीं सदी के युवा प्रतिभाशाली हैं, वे हर फील्ड में विदेशों में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। भारत के युवा ज्ञानवान के साथ-साथ ऊर्जावान भी हैं।
कृषि मंत्री जेपी दलाल आज शनिवार को गांव गिगनाऊ के राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कृषि मंत्री  दलाल ने कहा कि भारत के पास सबसे ज्यादा युवा शक्ति है। भारत के युवा ज्ञानवान के साथ-साथ ऊर्जावान भी हैं।

दुनिया के दूसरे देश बूढ़े हो रहे हैं, लेकिन भारत युवाओं की वजह से शक्तिशाली है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा रचनात्मक कार्यों में लगानी चाहिए। युवाओं को देश और समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा अपना लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें। मेहनत का परिणाम हमेशा सही निकलता है। उन्होंने कहा कि आज देश ही नहीं पुरे विश्व में भारतीय प्रतिभाओं का परचम लहरा रहा है वो वर्तमान सरकार की युवा और जन हितैषी नीतियों का परिणाम है। स्टार्ट अप, रोजगार आधारित शिक्षा के कारण युवाओं के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान किया है। श्री दलाल ने कहा हमारी सरकार किसी भी व्यक्ति का हक उसी के घर पहुंचे, ऐसी नीतियां बना रहा है। उनको सरकारी योजनाओं के लिए दफ्तरों के धक्के ना खाने पड़े। इसी व्यवस्था हम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सरकार की जिम्मेदारी है।

वर्तमान हरियाणा सरकार इस दिशा में बहुत अधिक कार्य कर रहे। सरकार ने कोरॉना कॉल से लगातार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध करवा रहे हैं। प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार मेहता ने की। कार्यक्रम मे स्टेट अवॉर्डी कंवर भान दहिया और अरविन्द मान को भी कृषि मंत्री दलाल ने सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी।उन्होंने भी सम्मानित होने वाले विद्यार्थियो और अध्यापकों को शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *