Advertisement

PM मोदी की अंबाला-सोनीपत में चुनावी रैली आज

चंडीगढ़।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा में 2 चुनावी रैली करेंगे। पहली चुनावी रैली में वह अंबाला में भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया के लिए प्रचार करेंगे। वहीं, दूसरी रैली सोनीपत के गोहाना में रखी गई है। यह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का गढ़ है। PM मोदी यहां से भाजपा उम्मीदवार मोहन लाल बड़ौली के लिए वोट की अपील करेंगे।

इन दोनों रैलियों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 लोकसभा सीट अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत और रोहतक को साधने का प्रयास करेंगे। अंबाला में रैली की वजह उनकी रतन लाल कटारिया से दोस्ती को बताया जा रहा है। यही वजह है कि मोदी रतन लाल की पत्नी बंतो कटारिया के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार अंबाला आ रहे हैं।

वहीं गोहाना में मोदी पहुंचेंगे, जो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का गढ़ है। यहां से वह सोनीपत, रोहतक और करनाल लोकसभा को साधेंगे। इन दोनों रैलियों को लेकर भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। अंबाला में लोगों के बैठने के लिए 20 हजार कुर्सियां मंगाई गई हैं। गोहाना में भी 15 हजार के करीब कुर्सियां लगाई गई हैं। अंबाला में रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 1 बजे पहुंचेंगे। दो घंटे यहां रहने के बाद वह गोहाना के लिए हेलिकॉप्टर के जरिए रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली स्थल के आसपास सभी रास्ते बंद किए गए हैं। रैली स्थल के लिए दो मुख्य गेट बनाए गए हैं। पुलिस वहां से गुजरने वाले लोगों को दूसरे रास्ते के लिए डायवर्ट कर रही है। डीजीपी शत्रुजीत कपूर अंबाला में रैली स्थल का मुआयना करने के लिए पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अंबाला में जर्मन हैंगर तकनीक से एल्युमीनियम का विशेष पंडाल तैयार किया गया है। सुरक्षा को देखते हुए पूरे शहर में धारा-144 के आदेश जारी किए गए हैं। पूरे जिले को नो फ्लाइंग जोन एरिया और रेड जोन घोषित किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से मंच व कुर्सियों के बीच करीब 60 फीट की जगह खाली रहेगी और 40 फीट का डी बनाया जाएगा। हजारों लोगों के लिए खड़े होकर भाषण सुनने की व्यवस्था होगी। VIP ड्यूटी लगाने के अलावा कैंट और सिटी के नागरिक अस्पताल में सेफ हाउस भी बनाया गया है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *