Advertisement

हरियाणा में बारिश का अलर्ट:धुंध भी छाई रहेगी

पंजाब और हरियाणा के 4-4 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। सुबह और शाम के समय दोनों ही राज्यों में धुंध का ऑरेंज अलर्ट भी है। उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते लगातार कोल्ड वेव से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। हिमाचल के 5 जिलों में ठंड का येलो अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, तरनतारन और गुरदासपुर में मौसम खराब रहेगा। हरियाणा में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में बारिश हो सकती है। दोनों राज्यों में 2 दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

वहीं मौसम विभाग ने हिमाचल के कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। पांचों जिलों में तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है और हल्की धुंध भी रहेगी।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से कोहरे की वजह से रविवार को 7 उड़ानें रद्द कर दी गईं। वहीं 10 उड़ानें लेट रहीं। रद्द होने वाली उड़ानों में चंडीगढ़-मुंबई, चंडीगढ़-पुणे, चंडीगढ़-दिल्ली, चंडीगढ़-जयपुर, चंडीगढ़-अहमदाबाद, चंडीगढ़-बेंगलुरु की फ्लाइट शामिल थी। एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली तीन फ्लाइट अपने निर्धारित समय से तकरीबन 2 से 3 घंटे देरी से रवाना हुई। जबकि सात फ्लाइट 20 से 35 मीटर की देरी से गई।

मौसम विभाग ने सोमवार को दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी का अनुमान जाहिर किया है। यहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिन का तापमान 16 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को कुछ हद तक ठंड से राहत होगी।

अमृतसर- अमृतसर में आज बारिश की संभावना जताई गई है। दिन के समय धुंध का भी अनुमान है। आज का तापमान 6 से 10 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर- शहर का तापमान आज 6 से 11 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। यहां सुबह के समय धुंध रहेगी।

लुधियाना- लुधियाना में आज धुंध का अलर्ट जारी किया है। तापमान 6 से 12 डिग्री के बीच बना रहेगा।

अंबाला– अंबाला में धुंध का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज का तापमान 6 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

करनाल- करनाल में धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 8 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पानीपत– पानीपत में भी धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 8 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

शिमला– शिमला में आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। दिन का तापमान 6 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

धर्मशाला- यहां आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, लेकिन बीच-बीच में धूप खिलेगी। दिन का तापमान 6 से 18 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *