Advertisement

विभिन्न प्रतियोगिताओं में राशि कटारिया ने पाया पहला स्थान

भिवानी।

स्थानीय सीबीएलयू में आयोजित हुई इंग्लिश, हिंदी, कव्वाली उर्दू कविता प्रतियोगिताओं में राशि कटारिया ने प्रथम स्थान हासिल कर महाविद्यालय सहित अपने शहर का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया है। राशि कटारिया ने इंगलिश में गाने की शानदार प्रस्तुति दी जिससे वहां बैठे श्रोतागण मंत्रमुगध होकर तालियों की गडगडाहट से सिंगिंग कलाकार का हौसला अफजाई की।
गौरतलब होगा कि राशि कटारिया की मां सुशीला देवी सिंह वुमैन हैल्पिंग सोसायटी की अध्यक्षा हैं। इसके माध्यम से वो महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागृत करती रहती है। इसके अलावा कोई भी सामाजिक कार्य हो वो उसमें बढ़चढक़र भाग लेती है।
सुशीला देवी सिंह ने कहा कि उनकी बेटी  राशि कटारिया की बचपन से ही सिंगिंग सहित अन्य गतिविधियों में रूचि थी। जिसके चलते उन्होंने आज यह मुकाम हासिल किया है। उनके साथ  सभी वुमैन हेल्पिंग सोसायटी की महिलाओं ने बेटी को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *