Advertisement

अंबाला में रोडवेज ड्राइवर हत्याकांड, 3 गिरफ्तार

 अंबाला।

रोडवेज ड्राइवर राजवीर की हत्या के बाद बवाल मचा हुआ है। हरियाणा रोडवेज यूनियन ने रात 12 बजे से प्रदेशभर में चक्का जाम कर दिया है, जिसके बाद से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। यूनियन ने ड्राइवर राजवीर को शहीद का दर्जा, 50 लाख रुपए आश्रित को मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को ग्रुप-सी में सरकारी नौकरी देने की मांग पर अडिग हैं।

उधर, हरियाणा के बाद पंजाब रोडवेज ने भी बड़ा ऐलान किया है। पंजाब रोडवेज यूनियन के पदाधिकारी ने कहा कि अगर परिवहन मंत्री के साथ मीटिंग में कोई हल नहीं निकला को बड़ा आंदोलन करेंगे। कल गुरुवार से हरियाणा में पंजाब रोडवेज की बसों की भी आवाजाही बंद रहेगी।

वहीं, ड्राइवर की मौत पर हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस हत्या में जो भी 3 दोषी थे, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। अंबाला सिटी के पूर्व विधायक जसबीर मौलर ने बस स्टैंड पहुंच रोडवेज कर्मचारियों को समर्थन दिया।

मंगलवार को अंबाला डीसी डॉ. शालिन के साथ बातचीत विफल होने के बाद सांझा मोर्चा ने सरकार को रात 12 बजे तक का अल्टीमेटम देते हुए प्रदेशभर में चक्का जाम करने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद हरियाणा सरकार भी हरकत में आई।

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के चक्का जाम के ऐलान के बाद परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कदम उठाया है। सांझा मोर्चा एवं परिजनों के एक शिष्टमंडल को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मीटिंग के लिए बुला लिया है। संघ के पदाधिकारियों के साथ परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा आज शाम 5 बजे चंडीगढ़ में वार्ता करेंगे।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *