Advertisement

हरियाणा में BJP सरकार बनी तो सैनी फिर बनेंगे मुख्यमंत्री:​​​​​​​ शाह बोले- हमें किसी बैसाखी की जरूरत नहीं

पंचकूला।
गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पंचकूला में वर्करों की मीटिंग में अमित शाह ने कहा कि भाजपा यहां किसी की बैसाखी पर नहीं चलेगी। भाजपा नायब सैनी की अगुआई में अकेले पूर्ण बहुमत प्राप्त करेगी। इससे शाह ने संकेत दे दिया कि अगर हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी तो नायब सैनी ही दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे।
बता दें कि लोकसभा में 10 में से 5 सीटें हारने के बाद पंचकूला में भाजपा की पहली बड़ी मीटिंग हो रही है। इससे पहले शाह के हरियाणा पहुंचने पर CM नायब सैनी ने उनका स्वागत किया। वहीं चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री कंवरपाल गुर्जर, राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा और सांसद नवीन जिंदल ने अमित शाह का स्वागत किया।

वहीं मीटिंग के पहले सत्र के बारे में भाजपा प्रदेश प्रभारी धमेंद्र प्रधान ने मीडिया से जानकारी साझा की। धमेंद्र प्रधान ने बताया कि आगामी 3 महीने में विधानसभा चुनाव है। इसे देखते हुए 100 दिन का रोडमैप बनाया गया है। 100 दिन में बूथ से लेकर मंडल और विधानसभा वाइज कार्यक्रम होंगे। हर जिले में 5 केंद्रीय मंत्रियों का प्रवास रहेगा। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाएगी। हरियाणा पीएम मोदी के विजन को लीड करेगा। चुनाव में हमारे प्रतिनिधि जनता के पास जाएंगे। तीसरी बार भी जनता का विश्वास जीतेंगे।
पहले सत्र की शुरुआत भाजपा के हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की। इस मौके केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर भी मौजूद रहे। सत्र की शुरुआत राष्ट्र गीत से हुई। करीब 2 घंटे बाद पहले सत्र का समापन हो गया है।
बैठक की शुरुआत में पहले सत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। केंद्र की तरह हरियाणा में भी सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार की 10 साल की उपलब्धियों को गिनवाया कि किस प्रकार गरीबों के लिए सरकार ने काम किया।
बिना सिफारिश नौकरी दी गई और किस तरह इन्फ्रास्ट्रक्चर को हरियाणा में मजबूत किया गया। नायब सैनी से कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा मेहनत करने और कांग्रेस द्वारा लोगों में फैलाए गए झूठ का पर्दाफ़ाश करने को कहा।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *