Advertisement

इन 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कल यहां बरसेंंगे बादल…घर से निकलने से पहले पढ़ें खबर

चंडीगढ़: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात व पलवल शामिल है।

वहीं आंधी-तूफान भी आ सकता है और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं प्रदेश के 5 जिलों कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, झज्जर व फरीदाबाद में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। कैथल, करनाल, पानीपत व सोनीपत में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। 7 मई को भी पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है।

7 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र में बादलवाई, गरज व चमक के साथ 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। 8 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र में बादलवाई, गरज व चमक के साथ 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।