भिवानी। 30 नवंबर से पांच दिसंबर तक भरतपुर (राजस्थान) में आयोजित खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में भिवानी बॉक्सिंग क्लब की महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और 4 स्वर्ण, 2 रजत तथा 1 कांस्य पदक जीतकर क्लब का मान बढ़ाया। क्लब के मुख्य प्रशिक्षक द्रोणाचार्य अवाॅर्डी जगदीश कोच ने बताया कि पदक जीतने वाली मुक्केबाजों में तमन्ना बेनीवाल 50 किलोग्राम, रुचिका बेरवाल 54 किलोग्राम, ललित गुरेलिया 70 किलोग्राम और स्वेता 75 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीती।
भिवानी बॉक्सिंग क्लब की महिला बॉक्सरों का दमदार प्रदर्शन, सात पदक किए अपने नाम






















