Advertisement

हरियाणा सरकार का 20 अधिकारियों को बड़ा तोहफा: मिला ‘सुपर टाइम स्केल’, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने जारी किए आदेश

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 20 एचसीएस अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल (ACPL-18) प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं। यह वेतनमान लाभ 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश में जिन एचसीएस अधिकारियों को यह लाभ दिया है, उनमें मनीषा शर्मा, कमल प्रीत कौर, अमित कुमार-I, प्रदीप कुमार-II, डॉ. सुशील कुमार, अनु, निशु नी नम्रता सिंगल, विराट, विवेक चौधरी, दलबीर सिंह और अश्वनी मलिक शामिल हैं।

इनके अलावा नरेंद्र पाल मलिक, शालिनी चेतल, पूजा चांवरिया, सतीश कुमार, त्रिलोक चंद, विवेक कालिया, अजय चोपड़ा, मनोज खत्री और गौरव कुमार को भी सुपर टाइम स्केल मिला है।

सुपर टाइम स्केल की मुख्य बातें

सुपर टाइम स्केल सरकारी सेवाओं, विशेषकर IAS और न्यायिक सेवाओं में वरिष्ठ अधिकारियों को मिलने वाला एक उच्च वेतनमान और पदोन्नति स्तर है। यह आम तौर पर चयन ग्रेड से ऊपर और सचिव स्तर के पदों से नीचे होता है, जिसके तहत अधिकारियों को ₹10,000 के ग्रेड पे (7वें वेतन आयोग के तहत) के साथ बेहतर वेतन और प्रशासनिक जिम्मेदारियां मिलती हैं।