Advertisement

पति को छोड़ 6 माह से BF के साथ रह रही थी महिला, अब पति ने कर दिया बड़ा कांड

टोहाना  : टोहाना शहर में लिव-इन कपल की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने उस पर 11 बार चाकुओं से वार किया, जबकि युवक पर उसने 2 से 3 बार किए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुका था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति दीपक को हिरासत में ले लिया है।

मृतक की पहचान तिलक नगर निवासी 24 वर्षीय ऋतिक और महिला 30 साल की पूजा बताई गई है। दोनों करीब 6 महीने से लिव इन में रह रहे थे। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में भेजा गया है। वहीं एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि यह घटना महिला के पति ने अपनी पत्नी के अन्य व्यक्ति के साथ रहने के चलते की है।