Advertisement

घर में अकेली बैठी थी महिला, तभी नकाबपोश शख्स ने घुसकर मचाई दहशत

पानीपत  : जिले के थाना सनौली क्षेत्र के गांव नगला आर में एक महिला की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला की उम्र 54 साल थी और उसका नाम सुखदई था। महिला घर पर अकेली थी। इसी दौरान एक अज्ञात शख्स घर में घुसा। व्यक्ति ने अपने मुंह पर काला कपड़ा बांध रखा था। उसने महिला की गर्दन व छाती पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सुखदई की मौके पर ही मौत हो गई।

सुखदई के देवर के लड़के ऋतिक ने हमलावर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हमलावर ने ऋतिक के हाथ पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सनौली थाना पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव के पूर्व सरपंच रामबीर ने बताया कि महिला घर पर अकेली थी उसी वक्त एक अज्ञात व्यक्ति घर मे घुसा और महिला की पीठ और गर्दन में कई वार किए जहां महिला की मौके पर मौत हो गई। पूर्व सरपंच ने बताया कि आरोपी महिला की हत्या के बाद महिला के गले और कानों से सोने के जेवर भी तोड़कर ले गया। फिलहाल गांव में कहीं टीम में मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।