Advertisement

हरियाणा में मौसम ठीक होने के आसार नहीं, अगले 5 दिनों तक लगातार होगी बारिश… आज इन जिलों में बरसेंगे बादल

हरियाणा में मौसम बदलने की कोई उम्मीद नहीं है। बारिश के साथ चली 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की आंधी ने ठंडी हवाओं का तोहफा भी दिया।मौसम विभाग का कहना है कि अब फरीदाबाद समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर से बारिश की छुट्टी जल्दी नहीं होने वाली. आने वाले पांच दिन तक रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रहेगी. यानी बरसात का यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है।

हरियाणा की बात करें तो मौसम विभाग ने गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, फरीदाबाद, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में बारिश का अनुमान जताया है. अलग-अलग जिलों में बारिश की संभावना अलग-अलग प्रतिशत पर है. आज यानि 20 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 0 से 25 प्रतिशत तक जबकि अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश होने की उम्मीद है। पंचकूला और यमुनानगर में 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश के आसार हैं।