Advertisement

हरियाणा की इस आईपीएस का निधन, इस वजह से हुई मौत

चंडीगढ़: हरियाणा की आईपीएस स्मिति चौधरी का निधन हो गया। स्मिति चौधरी लंबे समय से बीमार चल रही थी। स्मिति चौधरी के असामयिक निधन से हरियाणा पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। साथी अफसरों ने सोशल मीडिया और आधिकारिक माध्यमों से शोक व्यक्त किया है।

एसीबी और राज्य पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे विभाग के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। स्मिति चौधरी एक कड़क और निष्पक्ष अफसर के रूप में जानी जाती थीं। उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो में रहते हुए कई हाई-प्रोफाइल भ्रष्टाचार मामलों की जांच की और कई प्रभावशाली लोगों पर कार्रवाई भी की।

एंटी करप्शन ब्यूरो में एसपी के पद पर तैनात थीं स्मिति चौधरी
स्मिति चौधरी इस समय एंटी करप्शन ब्यूरो में एसपी के पद पर तैनात थीं। स्मिति चौधरी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।