Advertisement

हरियाणा में शीतलहर का खतरा, IMD ने अगले 3 दिनों के लिए चेतावनी दी

हरियाणा  : हरियाणा में मौसम एकदम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग ने शीतलहर बढ़ने को लेकर सूबे के कई जिलों में यलो और ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। वहीं दिन का तापमान भी गिरेगा। मौसम विभाग ने विशेष रूप से 16 जिलों को लेकर सावधानी बरतने को कहा है।

कोहरे और शीत लहर को लेकर सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पानीपत और सोनीपत जिले में ओरेंज अलर्ट है। वहीं 12 जिलों, जिसमें पंचकूला, यमुनानगर, भिवानी, रोहतक, चरखीदादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, फरीदाबाद में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

जानें कब छाएंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक 24 से 27 दिसंबर के बीच प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाएगा। हिसार, नारनौल और सिरसा जैसे जिलों में दिन का तापमान कम रहेगा जिससे ठंड बढ़ेगी। नारनौल प्रदेश में सबसे ठंडा है। 28 दिसंबर के बाद एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे बादल छा सकते हैं।