Advertisement

हरियाणा से केंद्र में 2 मंत्री बनने तय

चंडीगढ़।

केंद्र में मोदी 3.0 सरकार में हरियाणा से 2 मंत्री बन सकते हैं। इनमें पहला नाम मनोहर लाल खट्‌टर का है। पूर्व CM खट्‌टर करनाल लोकसभा सीट से सांसद बने हैं।

दूसरा नाम गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत का है। वह पिछली मोदी सरकार में भी मंत्री थे। सूत्रों के मुताबिक खट्‌टर और राव इंद्रजीत को PMO से फोन आया है। जिसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

इसके अलावा जाट चेहरे के तौर पर भिवानी-महेंद्रगढ़ से चौधरी धर्मबीर का नाम भी चर्चा में है। वहीं फरीदाबाद सांसद कृष्णपाल गुर्जर और कुरूक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल भी मंत्री बनने की कोशिश में हैं। पंजाब और चंडीगढ़ की सभी 14 लोकसभा सीटों पर BJP का सूपड़ा साफ हो गया। पंजाब से मोदी सरकार में एक मंत्री जरूर रहता था लेकिन इस बार कौन मंत्री बनेगा?, इसको लेकर कुछ क्लियर नहीं है। यहां से मंत्री पद के सभी दावेदार हार चुके हैं। हालांकि यह भी चर्चा है कि पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर की पत्नी परनीत कौर या रवनीत बिट्‌टू जैसे किसी चेहरे को मंत्री बनाया जा सकता है। इन्हें किसी दूसरे राज्य से राज्यसभा में भेजा जा सकता है।

हिमाचल से मंत्रीपद के दावेदारों में हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर का नाम सबसे आगे है। वह मोदी सरकार की पिछली टर्म में भी मंत्री थे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *