चंडीगढ़।
हरियाणा में विधानसभा का तीन दिवसीय विंटर सेशन शुरू हो गया है। प्रश्नकाल समाप्त हो गया है, इसके बाद शून्य काल में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक अपने अपने सवाल सदन में रख रहे हैं। इस दौरान CM मनोहर लाल ने एक सवाल को 47 साल पुराना बताया। वहीं रेलवे अंडर पास पर विपक्ष ने हंगामा किया।
सदन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि 1976 से पहले गजेटेड और नॉन गजेटेड के बिल निकालने का अलग नियम था। राजपत्रित अधिकारी बिल और सैलरी खुद के साइन से और नॉन गजेटेड ऑफिसर डीडीओ पावर के जरिए निकालने का प्रावधान था।
1976 में सरकार ने सभी बिल और सैलरी के लिए डीडीओ पावर के ऑथोराईज किया। लोकहित, समाज हित और सदस्यों के हित में कोई प्रस्ताव इस संदर्भ में लाया जाएगा तो उस पर सरकार विचार करेगी।
महंगे घरेलू गैस का सदन में गूंजा मुद्दा
विधायक चिरंजीव राव ने शून्य काल के दौरान सदन में महेंगे सिलेंडर गैस का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अभी घरेलू गैस सिलेंडर 1000 रुपए से ज्यादा का है। इससे महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। खासकर घरेलू महिलाओं को बहुत दिक्कत है। उन्होंने सदन में घरेलू गैस सिलेंडर को 450 रुपए किए जाने की मांग सरकार से की।
NIT फरीदाबाद विधायक नीरज शर्मा ने सेशन में स्थानीय मुद्दे उठाए। फरीदाबाद नगर निगम से जुड़ा सवाल पूछा। मेरे इलाके की जनता परेशान है। मैं दो गज कफन का कपड़ा बनवा कर लाया हूं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आपत्तिजनक विषय है। सीएम ने जवाब दिया कि डिपार्टमेंट से फाइल फाइनेंस के पास जाएगी। फिर फाइल मुख्यमंत्री के पास आती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ऑडिट का काम करेगी।
सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही के शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सदन में शोक प्रस्ताव किया। सदन में सर्वसम्मति से शोक प्रस्ताव पेश हुआ। सीएम के बाद पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शोक प्रस्ताव को पढ़ा। इसके बाद प्रश्नकाल से सेशन की शुरुआत की जा रही है। फिर कार्य समिति की पहली रिपोर्ट पेश की जाएगी। इसके बाद शून्य काल शुरू होगा। सेशन में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से मुआवजा ने मिलने के संबंध में ध्यान आकर्षण प्रस्ताव लाया जाएगा। विंटर सेशन के पहले दिन हरियाणा बकाया देय व्यवस्थापन विधेयक पेश किया जाएगा।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal























Leave a Reply