चरखी दादरी ।
युवक ने लिव इन रिलेशन में रह रही महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी। युवक इसके बाद खुद ही थाना पहुंचा और अपनी प्रेमिका की हत्या की जानकार देकर सरेंडर कर दिया। मृतका 2 बच्चों की मां थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई व छानबीन के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा।
जानकारी के अनुसार कलियाणा गांव की रहने वाली सरोज (35) की शादी बादशाहपुर हुई थी। उसके दो बच्चे भी हुए। इस बीच उसकी अपने पति से अनबन हो गई। इसके बाद महिला पति को छोड़ कर दादरी के वार्ड 16 में रहने लगी थी। उसके साथ बलकरा गांव निवासी संदीप था। दोनों करीब 8 महीने से लिव इन में रह रहे थे। इसी बीच दोनों के बीच प्रेम प्रसंग भी चल पड़ा।
सरोज व संदीप के बीच शनिवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसमें संदीप ने महिला सरोज की चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह खुद ही पुलिस थाने पहुंचा और मर्डर की जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव फर्श पर पड़ा था। पुलिस ने इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाया।
महिला के मर्डर के बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पिलानिया मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद अधिकारियों को सूचना दी। सिटी एसएचओ राजकुमार ने बताया कि महिला की हत्या गला घोंट कर की गई है। परिजनों के बयान पर संदीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal






















Leave a Reply