Advertisement

युवक को नदी पर ले जाकर मारी 3 गोलियां

पानीपत।

हरियाणा के पानीपत में युवक पर तीन लड़कों ने फायरिंग कर दी। तीनों ने पहले उसे पीटा और फिर नहर पर ले जाकर बारी-बारी से 3 गोलियां मारी। इसके बाद फरार हो गए। होश में आने के बाद घायल अवस्था में युवक खुद एक निजी अस्पताल पहुंचा। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

परिजन उसे रोहतक पीजीआई ले गए। जहां वह उपचाराधीन है। घायल ने अपने बयान पीजीआई में ही दर्ज करवाए हैं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

मतलौडा थाना पुलिस को दी शिकायत में वंशराज ने बताया कि वह गांव सींक का रहने वाला है। 8 अप्रैल की रात करीब 11 बजे वह अपने घर पर ही था। निखिल ने उसके पास फोन कर घर के बाहर बुलाया। वह अपनी बाइक पर बैठा कर अपने खेत में ले गया। जहां पहले से ही मनीष, अमन, साहिल निवासी गांव सींक मिले। चारों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और सिर में पिस्टल का बट मारा। इसके बाद उसका फोन छीन लिया।

इसके बाद मनीष, अमन व साहिल उसे बाइक पर बैठा कर महता पुल नदी पर ले गए। जहां तीनों ने उसे जान से मारने की नीयत से बारी-बारी एक-एक गोली मारी। तीन गोली मारने के बाद उन्होंने धमकी दी कि वे उसके दोस्त सुमित उर्फ काला को भी मार देंगे। बदमाश उसे गोली मारने के बाद वहां छोड़कर फरार हो गया। वह बेहोश हो गया और 30 मिनट बाद होश में आया।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *