Advertisement

पत्नी से करवाया देह व्यापार, जांच में मिली HIV पॉजिटिव, अब ग्राहकों की तलाश में जुटी पुलिस

करनाल : करनाल में पुलिस के स्पा सेंटर पर छापे के दौरान एक नाबालिग लड़की पकड़ी गई थी। जो अब HIV पॉजिटिव मिली है। बताया जा रहा है कि उसका पति उससे देह व्यापार करवाता था। अब युवती से संबंध बनाने वाले ट्रेस किए जाएंगे। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

काउसिंलिंग में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है। 9 माह पहले एक युवक शादी करके उसे करनाल लाया था। युवक ने अपना नाम पानीपत निवासी राम बताया था। नाबालिगा ने बताया कि आरोपी ने उसे स्पा सेंटर में के बहाने देह व्यापार करने वाले लगा। जब करीब 8 महीने पहले एक युवक उसे गाड़ी में लेकर जा रहा था तो हादसा हो गया। इस हादसे में चोट लगने के कारण कई प्रकार की जांच की तो लड़की HIV पॉजिटिव मिली। लड़की ने कहा उसका पति फिर भी जबरदस्ती देह व्यापार करवाता रहा। पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक, आरोपी पति समेत अन्य पर केस दर्ज किया है।